Advertisement

आज का इतिहास: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म, चीन ने किया था अपना पहला परमाणु विस्फोट

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
आज का इतिहास: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म, चीन ने किया था अपना पहला परमाणु विस्फोट

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

1905 - लार्ड कर्जन ने बंगाल का पहला विभाजन किया।
1939 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1944 - प्रसिद्ध तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म।
1948- बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी का जन्म।
1948- ओडिशा के मुख्यंत्री नवीन पटनायक का जन्म।
1951 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।
1959 - राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 - चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 - हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1984 - दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1994 - स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन।
1999 - अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 - मलयाली फिल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस के दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ से सम्मानित किया गया।
2004 अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा किया।
2012 - सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad