Advertisement

आज का इतिहास: पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म, टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
आज का इतिहास: पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म, टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

1542- मुगल सम्राट अकबर का जन्म।
1878- एडिसन ने इलेक्ट्रिक लाइट कंपनी की स्थापना की।
1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
1924- अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1931- पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्म।
1932- टाटा कंपनी ने टाटा संस लिमिटेड नामक देश की पहली एयर लाइन की शुरुआत की।
1949- त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1961- लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन।
1978- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1988- उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
1990- बॉलीवुड अभिनेता ओम शिवपुरी का निधन।
1990- सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1996- फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997- अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998- गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2006- संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad