Advertisement

ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण, भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत

आज यानी शनिवार को भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। बीच...
ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण, भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत

आज यानी शनिवार को भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। बीच समुद्र, युद्धपोत से दागी गई मिसाइल लंबी रेंज में मौजूद टारगेट को तबाह करने में सफल रही।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि मिसाइल की टारगेट को पिनपॉइंट कर ध्‍वस्‍त करने की क्षमता टेस्‍ट की गई। फ्रंटलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर मिशन की तैयारियां भी इस टेस्‍ट में परखी गईं।

भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। नौसेना ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं। ये आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों में भारतीय नौसेना के योगदान को सुदृढ़ करते हैं।

 

बता दें कि यह ब्रह्मोस मिसाइल का एक एडवांस वर्जन है। इसमें कई अपडेशन किए गए हैं। अपडेशन के बाद इसकी मारक क्षमता और ज्यादा बढ़ गई है। भारत के इस सफल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad