Advertisement

देश के कई हिस्से लू की चपेट में, फलोदी में पारा 46.5 डिग्री पर

देश के कई हिस्सो को लू ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। वहीं राजस्थान के फलोदी में आज अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का कहर है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
देश के कई हिस्से लू की चपेट में, फलोदी में पारा 46.5 डिग्री पर

राजस्थान में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जोधपुर जिले के फलोदी शहर में 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर (46.3), चुरू (46) बिकानेर (45.8) बाड़मेर (45.2) और जयपुर (43.3) रहा।

उत्तर प्रदेश में भी लू का चलना जारी रहा और प्रदेश का इलाहाबाद सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ से मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में सबसे गर्म इलाका हिसार का रहा जहां का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस डिग्री तक पहुंच गया। दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में मौसम का अबतक का सबसे अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के अमृतसर का तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।

ओडिशा में गर्मी से कुछ राहत के बाद राज्य के कई हिस्सो में तापमान में बढ़ोतरी हुई और भवानीपटना सबसे गर्म इलाका बना हुआ है जहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वी राज्य झारखंड भी लू की चपेट में है और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पलामु, रांची, और लोहारदग्गा में भी पारा 40 के पर दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तापमान 40.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। बिहार में गया सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके बाद पटना (40.4) का तापमान रहा। केरल के शहर तिरुवनंतपुरम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिला कलेक्टर ने आदेश दिया है कि लू की वजह से 20 मई तक कोई भी स्कूल नहीं खुलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad