Advertisement

मोदी कैबिनेट का विस्‍तार कल : यूपी पर फोकस, नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ नपेंगे भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कल फेरबदल हो सकता है। मंगलवार को सुबह 11 बज नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कुछ को मंत्रिपद से हटाया भी जा सकता है। फेरबदल का लंबे समय से इंतजार है। मोदी 7 जुलाई को 4 अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि दौरे से पहले मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ये दूसरा फेरबदल होगा।
मोदी कैबिनेट का विस्‍तार कल : यूपी पर फोकस, नए चेहरे होंगे शामिल, कुछ नपेंगे भी

कैबिनेट में 82 मंत्रियों से ज्यादा की संख्या नहीं हो सकती है। जबकि, प्रधानमंत्री सहित वर्तमान कैबिनेट में 70 मंत्री हैं। माना जा रहा है कि यूपी चुनावों को देखते हुए वहां से कुछ मंत्री बढ़ाए जा सकते हैं। जहां अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कई मंत्रियों का प्रमोशन हो सकता है तो कुछ की छुट्टी के भी आसार है। असम के मुख्यमंत्री बन जाने वाले सर्बानंद सोनोवाल की जगह रामेश्वर तेली या रेमन डेका में से किसी एक काे मंत्री बनना तय माना जा रहा है। रामेश्वर तेली भाजपा सांसद हैं तो रमन डेका सांसद के साथ वर्तमान में वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

इलाहाबाद से सासंद श्यामा चरण गुप्ता, जबलपुर से सासंद राकेश सिंह, बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा महासचिव ओम माथुर और विनय सहस्त्रबुद्धे को मंत्री बनाया जा सकता है। दूसरी ओर जिनकी गद्दी जा सकती है उसमें निहाल चंद, गिरिराज सिंह और नजमा हेप्तुल्लाह का नाम सबसे ऊपर है।

सरकार को कोशिश होगी कि सत्र शुरू होने से पहले बदलाव कर दिए जाएं। सूत्रों की माने तो पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ाया जा सकता है। गोयल को और बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही हाल ही में खाली मंत्री पदों को भरा जाएगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad