Advertisement

एनईपी वर्षगांठ: पीएम मोदी ने भारतीय शिक्षा समागम का किया उद्घाटन, बोले- 'हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है'

दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र...
एनईपी वर्षगांठ: पीएम मोदी ने भारतीय शिक्षा समागम का किया उद्घाटन, बोले- 'हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है'

दिल्ली के प्रगति मैदान में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शिक्षा प्रणाली पर बात करते हुए कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के 3 साल पूरे होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करने प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंचे। यहां पर उन्होंने 'पीएम श्री योजना' के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी की।

#WATCH काशी के रुद्राक्ष से लेकर आधुनिक भारत के इस मंडप तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम की यात्रा अपने आप में एक संदेश समेटे हुए है। यह प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है, वहीं देश आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी आगे… pic.twitter.com/91oK1iO65C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम श्री योजना' के तहत स्कूलों के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी की। pic.twitter.com/JPrcJGzpOZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "शिक्षा ही है जो देश का भाग्य बदलने की ताकत रखती है। देश जिस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है उसमें शिक्षा की अहम भूमिका है। आप इसके प्रतिनिधि हैं...अखिल भारतीय शिक्षा समागम का हिस्सा बनना मेरे लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने पारंपरिक ज्ञान प्रणाली से लेकर भविष्य की तकनीक तक को संतुलित तरीके से महत्व दिया है। रिसर्च इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए देश के शिक्षा जगत के सभी महानुभावों ने बहुत मेहनत की है। हमारे छात्र नई व्यवस्थाओं से भली-भांति परिचित हैं, वे जानते हैं कि 10+2 शिक्षा प्रणाली की जगह अब 5+3+3+4 प्रणाली लाई जा रही है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "काशी के रुद्राक्ष से लेकर आधुनिक भारत के इस मंडप तक अखिल भारतीय शिक्षा समागम की यात्रा अपने आप में एक संदेश समेटे हुए है। यह प्राचीनता और आधुनिकता का संगम है। हमारी शिक्षा प्रणाली भारत की परंपराओं को संरक्षित कर रही है, वहीं देश आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी आगे बढ़ रहा है।"

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "2014 से देश में शिक्षा नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का रहा है।" कार्यक्रम से पहले शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया था, "अखिल भारतीय शिक्षा समागम के लिए हम पूरी तरह तैयार। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी शीघ्र ही दो दिवसीय शिक्षा महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad