Advertisement

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार के पार, महाराष्ट्र-एमपी-गुजरात में गईं सबसे ज्यादा जानें

देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन 2.0 का आज छठवां दिन है, लेकिन...
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार के पार, महाराष्ट्र-एमपी-गुजरात में गईं सबसे ज्यादा जानें

देश में जानलेवा कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन 2.0 का आज छठवां दिन है, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। covid19.india.org के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से 570 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार का आंकड़ा पार कर 18,033 पहुंच चुकी है, जिसमें से एक्टिव केस अभी 14,494 हैं। ठीक अथवा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 2.969 है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17265 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 543 तक पहुंच गया है। अब तक 2547 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 4000 के पार 

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 की वृद्धि दर्ज की गई और कुल आंकड़े चार हजार को पार कर 4,483 हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 12 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 223 हो गई है। राज्य में 507 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में 2000 के पार संक्रमितों की संख्या

संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटों में 110 नए मामले दर्ज किए जाने के कारण अब तक कुल 2003 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। राजधानी में कुल 72 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

गुजरात में 1500 के पार संक्रमितों की संख्या 

इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गई और यहां 108 नए मरीजों के साथ 1851 हो गई। वही, चार और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 67 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र और एमपी में सबसे ज्यादा मौतें 

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत के मामले महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 223 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 4,483 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 12 और लोगोंं की मौत हो गई है। वहीं, मध्य प्रदेश की बीत करें तो यहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1407 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 72 है। इससे इतर गुजरात में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है। जबकि राज्य में कुल 1851 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

यहां देखें राज्यवार कोविड-19 के आंकड़े 

राज्य

संक्रमित

मौत

आंध्र प्रदेश

722

20

अंडमान-निकोबार

15

0

अरुणाचल प्रदेश

01

0

असम

35

01

बिहार

96

02

चंडीगढ़

26

0

छत्तीसगढ़

36

0

दिल्ली

2,003

45

गोवा

07

0

गुजरात

1,851

67

हरियाणा

251

03

हिमाचल प्रदेश

39

02

जम्मू-कश्मीर

354

05

झारखंड

41

02

कर्नाटक

395

16

केरल

401

02

लद्दाख

18

0

मध्य प्रदेश

1407

72

महाराष्ट्र

4,483

223

मणिपुर

02

0

मिजोरम

01

0

ओडिशा

68

01

पुडुचेरी

07

0

पंजाब

244

16

राजस्थान

1535

24

तमिलनाडु

1477

15

तेलंगाना

858

21

उत्तराखंड

44

0

उत्तर प्रदेश

1100

17

पश्चिम बंगाल

339

12

 

देश में कुल मामले

 

17,869

 

567

दुनियाभर में 164,938 लोगों की मौत

कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में 164,938 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2,394,291 मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार 214 देशों में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। अमेरिका में भी प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है पिछले 24 घण्टे में यहां 1997 लोगों ने दम तोड़ दिया है।वहीं मध्य-पूर्व में तुर्की नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। कोरोना से संक्रमण के मामले में तुर्की में ईरान से ज़्यादा मामले हो गए हैं। तुर्की में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2000 पार कर गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad