Advertisement

वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ मोदी की मंत्रणा

सरकार की एक साल की उपलब्धियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोर-शोर से जनता के बीच ले जाना चाहते हैं। विदेश यात्रा से लौटते ही उन्‍होंने कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ मोदी की मंत्रणा

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन देशों की विदेश यात्रा से लौटते ही अपनी कैबिनेट के वरिष्‍ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है। आज सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री के आवास पर शुरू हुई इस बैठक में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं। इस दौरान मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर चर्चा की जा रही है। सरकार की एक साल की उपलब्धि और योजनाओं को जोर-शोर से जनता तक पहुंचाने के लिए व्‍यापार रणनीति बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में मौजूदा राजनैतिक हालत पर भी चर्चा होगी। खासकर दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री और उप राज्‍यपाल के बीच बढ़ते टकराव पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। 

 

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होने प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। लेकिन इनमें स्‍मृति ईरानी शामिल नहीं हैं। सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में देश भर में 100 रैलियों के अलावा हरेक राज्‍य की राजधानी पर किसी वरिष्‍ठ मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन की तैयारी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी सरकार की सफलाओं को लेकर व्‍यापक अभियान शुरू किया जा सकता है। दूरदर्शन और आकाशवाणी को सरकार की उपलब्धियों पर ऑडियो और वीडियो क्लिप मुहैया कराने को भी कहा गया है। मंत्रालयों से मिली जानकारी के अनुसार, एक साल की उपलब्धियों पर सभी मंत्रालय एक संवाद नाम की पुस्तिका भी जारी करेंगे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad