Advertisement

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में मची भगदड़, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार तड़के एक मंदिर के बाहर मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस...
राजस्थान: खाटू श्याम मेले में मची भगदड़, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के सीकर जिले में सोमवार तड़के एक मंदिर के बाहर मची भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

खाटू श्याम मंदिर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार शुभ दिन 'ग्यारस' के अवसर पर भक्त एकत्र हुए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही मंदिर खुला, भक्तों की भीड़ 'दर्शन' के लिए उमड़ पड़ी।

पुलिस अधीक्षक के राष्ट्रदीप ने कहा कि एक कतार में हृदय रोग से पीड़ित 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उनके पीछे की दो महिलाएं भी भीड़ के कारण नीचे गिर गईं। भगदड़ में उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना पर बेहतर स्पष्टता के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से देने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।

Koo App
राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्यामजी के मेलें में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई श्रद्धालुओं के घायल होने का हृदय विदारक समाचार मिला है।ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें।घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

- Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 8 Aug 2022

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad