Advertisement

लीबिया में अगवा भारतीय डॉक्टर रिहा

लीबिया में अगवा किए गए भारतीय व्यक्ति डॉ. राममूर्ति कोसानाम को रिहा करा लिया गया है, जिसे भारत लाया जा रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस खबर की पुष्टि की।
लीबिया में अगवा भारतीय डॉक्टर रिहा

विदेश मंत्री ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा कि डॉ. राममूर्ति कोसानाम को हमने लीबिया से छुड़ा लिया है। डॉ. कोसानाम को गोली लगी है। हम उन्हें शीघ्र ही भारत ला रहे हैं।

स्वराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा, इसके साथ ही हमने वहां अगवा सभी छह भारतीयों को भी रिहा करा लिया है। मैं वहां हमारे मिशन द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना करती हूं।

डॉ. राममूर्ति कोसानाम को करीब 18 महीने पहले लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था। वह आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad