Advertisement

गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्च करती दिखेगी दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी

दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें...
गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्च करती दिखेगी दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी

दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मार्चिंग दस्ते में केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 80 प्रतिशत प्रतिभागी पूर्वोत्तर राज्यों से हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के बीच ‘अंतर को पाटने’ के लिए क्षेत्र के आठ राज्यों से लोगों को भर्ती करना उसकी नीति है।

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी श्वेता के. सुगथन बल की 194 महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad