Advertisement

कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी, एक दिन में 1.32 लाख नए मामले, 2713 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी है। भारत में कोविड 19 के 1,32,364 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव...
कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी, एक दिन में 1.32 लाख नए मामले, 2713 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 के नए मामलों में गिरावट जारी है। भारत में कोविड 19 के 1,32,364 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,85,74,350 हुई। 2,713 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,40,702 हो गई है।

2,07,071 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,65,97,655 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,35,993 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 हुआ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad