Advertisement

कश्मीर में अब सरकारी स्कूलों पर तिरंगे का साइन बोर्ड लगाना जरूरी, बिल्डिंग का रंग भी हुआ फिक्स

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे सभी सरकारी स्कूलों में तिरंगे का साइनबोर्ड...
कश्मीर में अब सरकारी स्कूलों  पर तिरंगे का साइन बोर्ड  लगाना जरूरी, बिल्डिंग का रंग भी हुआ फिक्स

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे सभी सरकारी स्कूलों में तिरंगे का साइनबोर्ड लगाने और स्कूल के बिल्डिंगो को “ग्रे और व्हाइट” रंग का करने का निर्देश दिया है। वहीं इस नई योजना के काम की निगरानी करने के लिए कई नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में एक सरकारी आदेश जारी किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक आधिकारिक प्रवक्ता के हवाले से कहा एक सरकारी आदेश के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग ने संस्थानों के सभी प्रमुखों को बैंकग्राउंड में तिरंगे के साथ एक स्टैंडर्ड डिजाइन वाले साइनबोर्ड लगाने को कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने केंद्रशासित प्रदेश के सभी स्कूलों से ग्रे और व्हाइट कलर स्कीम अपनाने का भी आग्रह किया है। वहीं इस संबंध में स्कूलों की जिलेवार प्रगति की निगरानी के लिए शिक्षा विभाग के एक उप निदेशक की नियुक्ति भी की जाएगी।

आदेश में बताया कि इस गतिविधि पर जिलेवार प्रगति 30 अप्रैल तक पूरी होनी है और साप्ताहित रिपोर्ट प्रशासनिक विभाग को प्रस्तुत करनी है। इसके अलावा, मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रशासन को यह विवरण देना होगा कि कितने स्कूलों ने इस आदेश का अनुपालन किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad