Advertisement

उत्तर प्रदेश में आज रात 10 बजे से फिर लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन किया। राज्य में लगातार बढ़ते...
उत्तर प्रदेश में आज रात 10 बजे से फिर लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन किया। राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए फिर से यह लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

प्रदेश में कल शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है।हालांकि इस दौरान अस्पताल और अन्य आवश्यक सामान की दुकानें खुलेंगी।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस पर नियंत्रण की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

 आदेश के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे, मगर शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

 लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं होगी। राष्ट्रीय और राज्यीय रामार्गों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। टृेनाें का आवागमन पहले की तरह जारी रहेगा

 सरकार के आदेश के मुताबिक, 11 से 12 जुलाई तक सफाई और स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया  जाएगा। इस अभियान में शामिल कर्मियों पर पाबंदी नहीं होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है। अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में जैसे-जेसे कोराना जांच का दायरा बढ़ रहा है, संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad