Advertisement

अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर "अयोध्या कैंट" रखने...
अब इस नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर "अयोध्या कैंट" रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में भारत सरकार से भी स्वीकृति भी मिल गई है।


सीएमओ कार्यालय की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है।

बता दें कि यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राज्य सरकार कई अहम फैसले ले रही है और इसकी कड़ी में राज्य सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है। 

दरअसल योगी सरकार सत्ता में आने के बाद अब तक कई जिलों के नाम परिवर्तित कर चुकी है। राज्य में योगी सरकार आने के एक साल बाद ही फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या हो गया था। उसके बाद राज्य सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने राज्य के मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया था।

  Close Ad