Advertisement

दीदी के बंगाल में गरजे नड्डा, मालदा में बोले- "ममता ने राज्य के साथ अन्याय किया, लोग जल्द दिखाएंगे बाहर का रास्ता"

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन...
दीदी के बंगाल में गरजे नड्डा, मालदा में बोले-

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से फिर बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने मालदा के शाहपुर गांव में 3 हजार से ज्यादा किसानों के साथ खिचड़ी भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित कर अन्याय किया है। उन्होंने कहा, “इस बार बंगाल के लोगों ने दीदी को बाय-बाय करने का मन बना लिया है।“

मालदा में किसानों को संबोधित करने के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर “जय श्री राम” के नारे को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''जय श्रीराम के नारे पर दीदी को गुस्सा क्यों आता है? उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल ने दीदी को बाय-बाय करने का मन बना लिया है।“

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने रोड शो किया। मालदा पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले मैंगो रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा किया।    

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad