Advertisement

75 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 75वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके...
75 साल के हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 75वें जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। राष्ट्रपति कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को यूपी के कानपुर जिले एक गांव में हुआ था। वह 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी समेत देश के कई राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। भारत ने उनकी नीतियों के प्रति दूरदृष्टि देश के लिए एक संसाधन है। वंचितों के प्रति उनका सेवा भाव जबरदस्त है। भगवान उनको दीर्घायु रखे और उत्तर स्वास्थ्य प्रदान करें।

उपराष्ट्रपतिवेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।’’ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा कि माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। आपकी बुद्धिमत्ता व कौशल से देश को नया बल मिला है। आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

अमित शाह

अमित शाह के अलावा डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर लिखा कि विनम्र व स्नेहिल व्यक्तित्व के धनी माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों व आपके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र इसी प्रकार प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करता रहे।

राजनीति में ऐसे हुई थी राष्ट्रपति कोविंद की एंट्री

रामनाथ कोविंद की राजनीति में एंट्री 1994 में हुई, जब वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे। पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है। कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव भी रह चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया था। वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad