Advertisement

कठुआ और उन्नाव रेप मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई में कठुआ और उन्नाव रेप मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने साथी...
कठुआ और उन्नाव रेप मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई में कठुआ और उन्नाव रेप मामलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने साथी कार्यकर्ता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ता ने मामले में पार्टी इकाई से शिकायत की है। उन्होंने पार्टी के मुंबई इकाई प्रमुख संजय निरुपम से शिकायत की। इसके बाद निरुपम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जोलोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जएगी।

कांग्रेस का यह कैंडल मार्च रविवार को जुहू में आयोजित किया गया था। निरुपम ने कहा कि जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता ने उन्हें मैसेज भेजकर मामले के बारे में जानकारी दी। महिला ने मैसेज में लिखा है, “यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ता इतने निचले स्तर पर गिर गए कि उन्होंने गलत तरीके से महिला कार्यकर्ताओं को छुआ और धक्का दिया। इससे हमें अपने पुरुष कार्यकर्ताओं के बीच ही असुरक्षित होने का एहसास होने लगा है।”

निरुपम ने इस पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने महिला कार्यकर्ता को कहा है कि अगर वह आरोपी की पहचान कर लेती हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अगर वह चाहती हैं तो पुलिस में शिकायत कराने के लिए भी उनकी मदद की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad