Advertisement

पीले रंग का बांधनी साफा, सफेद कुर्ता-पायजामा...75वें गणतंत्र दिवस पर नए लुक में दिखे प्रधानमंत्री मोदी

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई...
पीले रंग का बांधनी साफा, सफेद कुर्ता-पायजामा...75वें गणतंत्र दिवस पर नए लुक में दिखे प्रधानमंत्री मोदी

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी है। आज सुबह सबसे पहले दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल गए, जहां उन्होंने देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम के स्वागत के लिए वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, हर बार की तरह इस साल भी पीएम मोदी के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफा या कहें 'पगड़ी' पहने हुए नजर आए। ये साफा कई रंगों से बना हुआ है और इसकी लंबाई भी काफी है। पीएम की पगड़ी का रंग मुख्य तौर पर पीला है और ये रंग भगवान राम से जुड़ा हुआ भी माना जाता है। पीएम साफा के अलावा पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहनकर पहुंचे। उनके कुर्ते और पायजामे का रंग सफेद है और उसके ऊपर उन्होंने ब्राउन रंग का जैकेट पहना है। पीएम ने काले रंग के जूते भी पहने हुए हैं।

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | PM Narendra Modi arrives at the National War Memorial to pay homage to those who laid down their lives in the service of the nation <a href="https://t.co/owpFbuxyvh">pic.twitter.com/owpFbuxyvh</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1750739962520351010?ref_src=twsrc%5Etfw">January 26, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही पीएम मोदी बांधनी साफा सिर पर बांधकर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आते रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थानी जोधपुरी पचरंगी मोठडा साफा पहनकर पहुंचे थे। साफे के कपड़े पर पचरंगी लहरिया पर क्रॉस धारियों का डिजाइन था। पगड़ी के सिर पर सिलवटों से पंख बनाया गया था। ये पगड़ी भी इस बार की पगड़ी की तरह नीचे तक लटकी हुई थी, जिसे मोठडा के तौर पर जाना जाता है।

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!' फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस से आए सैन्य दस्ते ने भी हिस्सा लिया है। गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्र की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जा रहा है।

बता दें कि भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad