नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में बंद आसाराम ने जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान कहा कि देश में किसी को भी पकड़कर जेल में ठूंस दिया जाता है। एक लड़की की वजह से लाखों बेटियों को दुख में डाल दिया गया है। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर उनकी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए जेल में लगे जैमर को उन्होंने दोषी ठहराया। आसाराम ने कहा कि डॉक्टरों ने पहले उनकी चार बीमारियों के बारे में बताया था। अब इनकी संख्या बढ़कर छह हो गई है। पता नहीं और कितनी बीमारियां जेल में लगेंगी।
आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने कहा कि देश का कानून अब अंधा हो गया है। एक लड़की के चक्कर में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement