Advertisement

पनडुब्बी का डाटा लीक मामले में जांच रिपोर्ट 20 सितंबर तक

मुंबई के मझगांव गोदी में स्कॉरपीयन पनडुब्बी निर्माण परियोजना के बारे में संवेदनशील दस्तावेज हैकिंग कर लीक करने के गठित उच्च स्तरीय जांच समिति 20 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को सौंप देगी। इस घटना को लेकर पहली बार टिप्पणी करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि यह मामला ज्यादा चिंताजनक नहीं है। हालांकि, इस घटना को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है।
पनडुब्बी का डाटा लीक मामले में जांच रिपोर्ट 20 सितंबर तक

पनडुब्बी की निर्माण प्रक्रिया और इसकी क्षमताओं से संबंधित जानकारियों से जुड़े 22 हजार चार सौ पन्न हैक कर लिए गए थे। इन दस्तावेजों को ऑस्ट्रेलियाई न्यूज वेबसाइट `द ऑस्ट्रेलियन` ने अपने पोर्टल पर जारी कर दिया है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि किसी भी जानकारी के लीक होने की घटना को बेहद गंभीरता से लिया जाता है। स्कॉरपीयन से संबंधित डाटा के लीक होने को हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और हमने फ्रांसीसी कंपनी डीसीएनएस से इस मामले में तत्काल जांच करने को कहा है।

नौसेना प्रमुख के अनुसार, रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर हम देखेंगे कि इसके प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। फिलहाल समिति विश्लेषण कर रही है और यह देखेगी कि किस तरह की जानकारियां लीक हुई हैं और इसके प्रभाव को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाने की जरूरत है।

तंजानिया के साथ समुद्री संबंध मजबूत करने के पक्ष में है भारत

भारत ने आज तंजानिया की नौसेना को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा दोनों देश अपने समुद्री संबंध मजबूत करने के पक्ष में हैं। नौसेना प्रमुख एडमरिल सुनील लांबा ने कहा, हम क्षमता निर्माण के लिए तंजानियाई नौसेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमने उन्हें प्रशिक्षण में सहयोग दिया है तथा तंजानिया नौसेना को जिस भी मदद की जरूरत होगी, हम उसे देने के लिए उत्सुक हैं।

भारत दौरे पर आये तंजानिया नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल आर. एस. लासवाई ने कहा कि हिन्द महासागर क्षेत्र में दोनों नौसेनाओं के समक्ष कई साझा चुनौतियां हैं। लासवाइन ने यहां संवाददाताओं से कहा, चूंकि हमारी साझा चुनौतियां हैं, हमें एक रणनीति एवं एक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए साझा नीति, सहयोग एवं संपर्क बनाने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad