Advertisement

मुंबई में तट पर मिली 30 फुट लंबी व्हेल

मुंबई के लोकप्रिय जुहू तट पर लगभग 30 फुट लंबी एक व्हेल किनारे पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इस मृत जीव को कल रात देखा और इसके बारे में पुलिस एवं वन विभाग को सूचित किया। कुछ समय पहले तमिलनाडु के तिरूचेंदूर तट पर 38 व्हेलों के शव पाए गए थे वहीं लगभग 250 व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई थीं जिन्हें गहरे समुद्र में वापस धकेला गया था।
मुंबई में तट पर मिली 30 फुट लंबी व्हेल

  

पिछले साल जून में एक 42 फुट लंबी नीली व्हेल मछली रेवदांदा तट पर मिली थी। यह पड़ोसी रायगढ़ जिले के अलीबाग से 17 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह व्हेल जीने के लिए संघर्ष कर रही थी उस समय वन अधिकारियों ने समुद्र जीव विज्ञान से संपर्क किया लेकिन बाद में इस व्हेल मछली की मौत हो गई। फिलहाल इस व्हेल की मौत की वजहों का पता लगाया जा रहा है। शुरूआती कारणों में इसकी मौत की वजह कचरा निगलना बताया जा रहा है।    

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad