Advertisement

कपिल सिब्बल ने वित्त मंत्री से कहा, "बेरोजगारी पर चिंता कीजिए, देश के बढ़ते कर्ज पर बोलिए"

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बारिश से तबाही के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के विपक्षी...
कपिल सिब्बल ने वित्त मंत्री से कहा,

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बारिश से तबाही के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में शामिल होने के लिए उनकी आलोचना करने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और कहा कि इसके बजाय उन्हें बेरोजगारी और देश पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों पर चिंता करनी चाहिए।

वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि तमिलनाडु जब इस बड़ी आपदा से जूझ रहा था तो राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन राज्य के लोगों के बीच होने के बजाय 19 दिसंबर को विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं के साथ दिल्ली में थे।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब तमिलनाडु बारिश, बाढ़ से जूझ रहा था उस वक्त स्टालिन के ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने पर सीतारमण ने उन पर निशाना साधा है। इसके बजाय यदि आपके पास समय हो तो इन पर चिंता करें: 1) कम रोज़गार 2) बेरोजगारी 3) भारत पर बढ़ता कर्ज़ 4) कुपोषित बच्चे 5) भूख, गरीबी और हां महिला पहलवानों पर भी।’’

दूसरी तरफ, आज एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी घोषणापत्र समिति का गठन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने उन्हें इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव को इस महत्वपूर्ण पैनल का संयोजक बनाया गया है।

 16 सदस्यीय पैनल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। यह घटनाक्रम कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक के एक दिन बाद आया है, जहां पार्टी ने अपनी लोकसभा चुनाव रणनीति पर चर्चा की और कहा कि वह जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad