Advertisement

पंजाब: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पहले अरविंद केजरीवाल के साथ करेंगे रोड शो

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख का एलान हो गया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के...
पंजाब: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पहले अरविंद केजरीवाल के साथ करेंगे रोड शो

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण की तारीख का एलान हो गया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार यानि 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है।

इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे। शपथ ग्रहण की तारीख के ऐलान के बाद भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम विधायक दल की बैठक भी बुला ली है।

इससे पहले भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। 

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात को ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई। पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने लिखा, ‘‘धन्यवाद सर।’’

बता दें कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई। आप ने शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का भी सफाया कर दिया। शिअद को तीन सीटें जबकि भाजपा को दो और बसपा को महज एक सीट मिली। विधानसभा चुनावों में चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। चन्नी दोनों सीटों पर हार गए जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad