Advertisement

हरियाणा में किसानों का हल्ला बोल, सीएम खट्टर आवास की ओर कूच कर रहे किसान पुलिस से भिड़े, जानें पूरे हालात

हरियाणा में शनिवार यानी दो अक्टूबर को किसान एक बार फिर सड़कों पर नजर आए। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर...
हरियाणा में किसानों का हल्ला बोल, सीएम खट्टर आवास की ओर कूच कर रहे किसान पुलिस से भिड़े, जानें पूरे हालात

हरियाणा में शनिवार यानी दो अक्टूबर को किसान एक बार फिर सड़कों पर नजर आए। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य बीजेपी विधायकों का अलग-अलग इलाके में घेराव किया। किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कई जगहों पर बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ते नजर आए तो पुलिस ने वाटर कैनन यानी पानी की बौछारों के जरिये किसानों को रोकने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबाला में भी बीजेपी विधायक के घर प्रदर्शन किया। कई किसान बैरीकेडिंग के ऊपर चढ़कर भी अपनी नाराजगी प्रकट करते दिखे। घटनास्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसान हरियाणा में कई जिला मुख्यालयों पर भी पहुंचे। किसानों ने सीएम खट्टर के आवास पर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसान कृषि कानूनों की वापसी को लेकर तो लंबे समय से आंदोलित हैं ही, साथ ही धान की खरीद में देरी से भी उनमें नाराजगी है।

 

दरअसल, केंद्र सरकार ने धान की खरीद को 10 दिनों के लिए टाल दिया है। धान की खरीद 11 अक्टूबर से करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि बारिश के कारण धान में नमी आ गई होगी, लिहाजा धान थोड़ा सूखने के लिए धान खरीद की तारीख बढ़ाई गई है। हरियाणा में धान की खरीदी 25 सितंबर से शुरू होती है वहीं पंजाब में धान की खरीदी 1 अक्टूबर से होती है। वहीं किसानों का कहना है धान खरीदी तत्काल शुरू की जाए।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि पंजाब के किसान बहुत परेशान हैं, केंद्र सरकार ने धान की खरीद को 10 दिन तक टाल दिया है, किसान लाखों क्विंटल धान अपने ट्रैक्टर में लेकर मंडियों के बाहर खड़ा है। सरकार से अपील है, धान की खरीद को कल से ही शुरू करवाएं। कांग्रेस सरकार भी अपने कलेश छोड़ किसानों की मदद करे।

यहां पढ़ें चिट्ठी में क्या लिखा-

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad