Advertisement

मूसेवाला हत्याकांड: अमृतसर में हुई मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह

पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े दो शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा को...
मूसेवाला हत्याकांड: अमृतसर में हुई मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह

पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े दो शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा को पंजाब पुलिस ने लंबे समय तक चले एनकाउंटर में ढेर कर दिया। ये दोनों अटारी के पास भकना गांव में एक सुनसान कोठी में छिपे थे। सुबह करीब 11 बजे शुरू मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। शाम करीब 4 बजे एनकाउंटर समाप्त हुआ।

मुठभेड़ के बाद लोग घरों से निकलकर गांव में एकत्र होने शुरू हो गए। उधर, डीजीपी गौरव यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस ने मौके से एके-47 और पिस्तौल बरामद भी की है।

पंजाब के एडीजीपी और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख  ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है।

प्रमोद बान ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में 2 शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू की पुलिस शुरूआत से ही कई ज़िलों में तलाश कर रही थी। सूचना के आधार पर इन्हें आज इस इलाके में तलाश किया जा रहा था। दोनों भागकर एक घर में घूस गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई बार चेतावनी दी, आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन उन्होंने पुलिस पर लगातार फायरिंग जारी रखी। 4-5 घंटे मुठभेड़ चली। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों की मौत हो गई। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ।

एनकाउंटर में तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। एक निजी चैनल के पत्रकार को टांग में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मनप्रीत और रूपा दोनों सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले उन तीन शूटरों में शामिल थे, जिन्हें एक वीडियो फुटेज में पिछले दिनों मोगा में घूमते देखा गया था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होने इनके ठिकाने का पता लगाया और उसे चारों तरफ से घेर लिया।

इससे पहले दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड गोलियां चली। पुलिस के कमांडो लगातार हवेली के भीतर घुसने का प्रयास करते रहे लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ते, गैंगस्टर फायरिंग शुरू कर देते। इसके बाद पुलिस की 2 गाड़ियां हथियार लेकर हवेली की तरफ पहुंची। मौके पर बख्तबंद वाहन भी बुलाए गए, हालांकि एक की एंबुलेंस से टक्कर हो गई।

मनप्रीत और रूपा दोनों सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले उन तीन शूटरों में शामिल थे, जिन्हें एक वीडियो फुटेज में पिछले दिनों मोगा में घूमते देखा गया था। पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होने इनके ठिकाने का पता लगाया और उसे चारों तरफ से घेर लिया।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टरों के पास एके-47 जैसे आधुनिक हथियार थे। इसकी मदद से ही वे लगातार पुलिस से भिड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घायल पत्रकार और पुलिस वालो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad