Advertisement

हरविंदर कल्याण सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष

भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण को शुक्रवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया...
हरविंदर कल्याण सर्वसम्मति से चुने गए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष

भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण को शुक्रवार को सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि भाजपा विधायक रणबीर गंगवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

कल्याण करनाल जिले के घरौंडा से तीन बार विधायक रहे हैं।

कल्याण को अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस विधायकों, इनेलो विधायक आदित्य देवी लाल और अर्जुन चौटाला तथा कई अन्य विधायकों ने बधाई दी।

इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को 15वीं राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।

प्रोटेम स्पीकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह कादियान ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad