Advertisement

हरियाणा के यमुनानगर में भड़के किसान, भाजपा के मंत्री का विरोध, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को यमुनानगर में...
हरियाणा के यमुनानगर में भड़के किसान, भाजपा के मंत्री का विरोध, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की जिला स्तरीय बैठक के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला स्तरीय बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कार्यक्रम से गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।   

बताया जा रहा है बीजेपी की बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा, कंवर पाल गुर्जर व पार्टी नेता रतनलाल कटारिया सहित तमाम नेताओं को आना था, लेकिन बीजेपी नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए। कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और और पुलिस से बहसबाजी करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

यहां देखें वीडियो-

 

इससे पहले न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 22 तारीख को हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा। 22 जुलाई से संसद सत्र शुरू होगा। 22 जुलाई से हमारे 200 लोग संसद के पास धरना देने जाएंगे। 

इसके साथ ही टिकैत ने यह भी कहा कि मैंने ये नहीं कहा था कि कृषि कानूनों को लेकर यूएन (संयुक्त राष्ट्र) जाएंगे। हमने कहा था कि 26 जनवरी के घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए। अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम यूएन में जाएं?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad