Advertisement

नायब सिंह सैनी ही बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता

नायब सिंह सैनी को बुधवार को सर्वसम्मति से हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। हरियाणा के...
नायब सिंह सैनी ही बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता

नायब सिंह सैनी को बुधवार को सर्वसम्मति से हरियाणा भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। हरियाणा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने एक बैठक में सैनी को चुना, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।

सैनी का नाम विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने प्रस्तावित किया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने घोषणा की।

मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे।

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं।

शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई लोग शामिल होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad