Advertisement

पंजाब: विधायक दल का नेता चुने गए भगवंत मान, आज राज्‍यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी...
पंजाब: विधायक दल का नेता चुने गए भगवंत मान, आज राज्‍यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर कब्‍जा किया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब आप नेता भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात कर के सरकार बनाने का पेश करेंगे।

भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि भगवंत मान शपथ ग्रहण समारोह से पहले 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड-शो करेंगे।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत के एक दिन बाद राज्य में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा, लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।’

बता दें कि मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए।

वहीं, शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस दौरान भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पैर छुए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad