Advertisement

पंजाब: भ्रष्टाचार रोकने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, जारी करेंगे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एन्टी करप्शन हेल्पलाइन...
पंजाब: भ्रष्टाचार रोकने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, जारी करेंगे पर्सनल व्हाट्सएप नंबर

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एन्टी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। पंजाब के लोग व्हाट्सएप पर भ्रष्टाचार की शिकायत भेज सकेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मेरा पर्सनल व्हाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।''

भगवंत मान ने कहा कि 23 मार्च को नंबर जारी किया जाएगा। 99% लोग ईमानदार हैं, 1% की वजह से सिस्टम बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि ईमानदार ऑफिसर्स के साथ हमेशा खड़ा हूं। पंजाब में अब हफ्ता वसूली बंद होगी। हफ्ता वसूली के लिए कोई भी नेता किसी अधिकारी को परेशान नहीं करेगा।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

इस घोषणा से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था, ''पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा, कुछ ही देर में एलान करूंगा।''

भगवंत मान ने इस योजना को लागू करते हुए दिल्ली की सरकार का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ''जब दिल्ली में पहली बार आप की सरकार बनी थी तो अरविंद केजरीवाल ने आपको अधिकारियों को पैसे देने से मना नहीं किया था और उसकी रिकॉर्डिंग करने के लिए कहा था। पंजाब में भी आपको ऐसा ही करना है और उसकी शिकायत सीधे मुझे पहुंचेगी और मैं एक्शन लूंगा।''

बता दें कि भगवंत मान ने गुरुवार को सुबह ही ऐलान कर दिया था कि वह ऐसा फैसला लेने जा रहे हैं जो कि आज तक किसी भी सीएम नहीं लिया होगा। भगवंत मान ने सरकार के इस फैसले को ऐतहासिक करार दिया है। भगवंत मान ने हालांकि ईमानदार अधिकारियों के साथ खड़े होने का दावा भी किया।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad