Advertisement

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह विभाग अपने पास रखा, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में दस विधायकों को शामिल किया है। उन्होंने सोमवार को...
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गृह विभाग अपने पास रखा, देखें पूरी लिस्ट

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में दस विधायकों को शामिल किया है। उन्होंने सोमवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। भगवंत मान राज्य का गृह विभाग खुद अपने पास रखा है। वित्त विभाग की हरपाल चीमा और  शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को बनाया गया है। मंत्रिमंडल की एकमात्र महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉक्टर विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग,. हरजोत बैंस को कानून और टूरिज्म विभाग का जिम्मा दिया गया है। बिजली विभाग का कार्यभार हरभजन सिंह ईटीओ संभालेंगे और लाल चंद को फूड तथा सप्लाई विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का कार्यभार कुलदीप सिंह धालीवाल संभालेंगे। लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब के परिवहन मंत्री बनाए गए हैं।. ब्रह्म शंकर को पेयजल के साथ आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है।

आप नेता भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में अकेले ही सीएम पद की शपथ ली थी। मंत्रियों को 19 मार्च को राजभवन में शपथ दिलाई गई थी। सबसे पहले हरपाल चीमा को शपथ दिलाई गई थी। मंत्रिमंडल में 18 सदस्य शामिल हो सकते हैं। भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों को ही शामिल किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad