Advertisement

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह का नाम शामिल

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों  की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टिकट...
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह का नाम शामिल

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों  की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टिकट गंवाने वाले रमिंदर आवला का नाम भी शामिल है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, और आनंद शर्मा पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में से हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को भी जगह दी गई है।

कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 30 प्रचारकों में वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हैं। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ को भी रखा है। हालांकि डिप्टी सीएम ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

 

 

गौरतलब है कि पंजाब में सत्ता में वापसी करने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस पार्टी को नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है। पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ को पंजाब चुनाव के लिए चेहरा बनाया है। लेकिन ये तीनों नेता सभाओं में एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम का चेहरा पेश करने की तैयारी कर ली है। राहुल गांधी 6 फरवरी को लुधियाना में अपनी सभा के दौरान पार्टी के सीएम के चेहरे से पर्दा हटाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad