Advertisement

पंजाब: कभी केजरीवाल का उड़ाया था मजाक, अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी किया वही वादा, जानिए क्या कहा

पंजाब में अगले महीने चुनाव होने को हैं और इसी बीच प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने...
पंजाब: कभी केजरीवाल का उड़ाया था मजाक, अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी किया वही वादा, जानिए क्या कहा

पंजाब में अगले महीने चुनाव होने को हैं और इसी बीच प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने 2022 में चुनावों से पहले महिला वोट बैंक को लुभाने के लिए कई वादें किये हैं। सिद्धू ने गृहिणियों के लिए 2000 रुपये प्रति माह का वादा और हर साल आठ एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।

सोमवार को अपनी रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो महिलाओं को उनकी शिक्षा या व्यवसाय की परवाह किए बिना समान अधिकार और सम्मान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस अधिक से अधिक इंदिरा गांधी और कल्पना चावला को पैदा करना चाहती है।"

इसके अलावा, सिद्धू ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति का पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त होगा। यही नहीं, सिद्धू ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस 5वीं और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को क्रमश: 5000 और 15000 रुपये देगी और प्रत्येक छात्रा जो बारहवीं पास करेगी उसे 20,000 दिया जाएगा। बारहवी के बाद लड़कियां अगर कहीं दाखिला लेती हैं तो उन्हें कंप्यूटर या टैबलेट भी दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी आगामी चुनाव जीतने पर महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा किया है।

हालांकि तब केजरीवाल के वादे पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा था कि वह पंजाब के लोगों को 'लॉलीपॉप' दे रहे हैं। यही नहीं सिद्धू ने कहा था कि केजरीवाल ऐसे वादे कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

उस वक्त सिद्धू ने कहा था, "केजरीवाल ने हमारी महिलाओं को वित्तीय प्रोत्साहन देने का वादा करके उनका मजाक उड़ाया है।  यह सिर्फ चुनावी जुमला है। अगर उन्हें महिलाओं की इतनी परवाह है, तो उन्हें दिल्ली कैबिनेट में कम से कम एक महिला को शामिल करना चाहिए था। हमें उनके आश्वासनों की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये आहत करने वाले और अपमानजनक हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad