Advertisement

हरियाणा की नई भाजपा सरकार की ताजपोशी 17 अक्टूबर को होगी, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा, पार्टी ने शनिवार को एक...
हरियाणा की नई भाजपा सरकार की ताजपोशी 17 अक्टूबर को होगी, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा, पार्टी ने शनिवार को एक बयान में कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला सेक्टर 5 के दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी, जो मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं, शीर्ष पद के लिए उसकी पसंद होंगे।

चुनाव के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें हटा दिया जाएगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद सैनी को दूसरा मौका दिया जाएगा।

उन्हें पहली बार इस पद के लिए चुनाव से लगभग 200 दिन पहले चुना गया था; उनका चयन आंशिक रूप से खट्टर के इस्तीफे (और बदले में एक लोकसभा सीट मिलने) और साथ ही सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए भाजपा के पारंपरिक चुनाव-पूर्व नेतृत्व में फेरबदल के कारण हुआ था।

राज्य के कुछ नेताओं ने सैनी के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि उन्होंने व्यापारियों, युवाओं, पिछड़े वर्गों और सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू की हैं, जिससे खट्टर सरकार के खिलाफ वर्षों से जमा हुई सत्ता विरोधी भावना का समाधान हो गया है।

बता दें कि हाल में निपटे चुनावों में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कांग्रेस से 11 अधिक है। जेजेपी और आप का सफाया हो गया और आईएनएलडी को सिर्फ दो सीटें मिलीं।

भगवा पार्टी ने 10 साल की सत्ता विरोधी लहर के साथ-साथ एग्जिट पोल को भी झुठला दिया, जिसमें विपक्षी कांग्रेस की भारी जीत का अनुमान लगाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad