Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी आंबेडकर के नाम में जुड़ा ‘रामजी’

आज दलित चेतना के प्रतीक, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती है। कुछ ही दिनों...
उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी आंबेडकर के नाम में जुड़ा ‘रामजी’

आज दलित चेतना के प्रतीक, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती है। कुछ ही दिनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने रेकॉर्ड में बाबा साहेब का नाम भीमराव रामजी आंबेडकर कर दिया है। उनके नाम में रामजी जोड़ने की खासी आलोचना भी हुई थी।

लेकिन अब बिहार सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार के बाद नीतीश सरकार ने भी बाबा साहेब के नाम में रामजी जोड़ने का फैसन लिया है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने डॉ. आंबेडकर का सही नाम लिखने के लिए एक अभियान चलाया था।

भारत के संविधान के पिता कहे जाने वाले डॉ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनेता और सामाजिक सुधारक थे। उन्होंने छुआछूत हटाने और महिलाओं, मजदूरों को अपना हक दिलाने के लिए बहुत काम किया था।

बिहार सरकार ने उनकी जयंती पर जो विज्ञापन जारी किया है उसमें रामजी नाम जोड़ा गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad