Advertisement

आगरा: ‘चोटी काटने वाली’ के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या

महिलाओं की चोटी काटने का खौफ देश के कई राज्यों में फैल गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में चोटी काटने के शक में एक महिला की हत्या कर दी गई।
आगरा: ‘चोटी काटने वाली’ के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या

महिला देर रात घर से बाहर शौच के लिए गई थी। तभी एक बच्ची ने उसे देखकर शोर मचा दिया। जिसके बाद गांव वालों ने बिना देखे महिला को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर गए

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उसके परिवार के सदस्यों ने उसे आगरा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन घर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला आगरा के फतेहाबाद के मगटई गांव का है। मृतका महिला का नाम मान देवी (62) है। बुधवार रात वह शौच के लिए घर से बाहर आई थी। वहां एक घर के दरवाजे पर एक लड़की सो रही थी। महिला की आहट से उस लड़की की आंख खुल गई। और बुजुर्ग महिला को देखते ही लड़की ने चीखना शुरू कर दिया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग वहां जमा हो गए।  और चोटी काटने वाली के शक में ग्रामीणों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

डोकी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर डी पी शर्मा ने पीटीआई से कहा कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी थी। उन्होंने कहा, इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad