Advertisement

भीमा कोरेगांव हिंसा: 10 बिंदुओं में जानें महाराष्ट्र बंद का हाल

भीमा-कोरेगांव में भड़की आग पूरे महाराष्ट्र में फैल रही है। हिंसा के खिलाफ बुधवार को कई संगठनों ने बंद...
भीमा कोरेगांव हिंसा: 10 बिंदुओं में जानें महाराष्ट्र बंद का हाल

भीमा-कोरेगांव में भड़की आग पूरे महाराष्ट्र में फैल रही है। हिंसा के खिलाफ बुधवार को कई संगठनों ने बंद का आह्वान ‌किया है। इस घटना को लेकर जबर्दस्त राजनीति हो रही है। अभी तक कुल 8 मामले दायर हो चुके हैं और 15 लोग गिरफ्तार भी किये गए हैं। आज सुबह से सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रखा गया है।

 

1- मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानों को बंद करवाया।

2- डब्बा वालों ने भी आज मुंबई में अपनी सर्विस बंद करने का एेलान किया है

3-तोड़फोड़ के बाद स्कूल बस एसोसिएशन ने सड़कों पर बसें उतराने से मना कर दिया है। स्कूल बसें नहीं चलेंगी, लेकिन सरकार ने अभी स्कूल बंद करने का एेलान नहीं किया है।

4- ठाणे के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोक दी।

5- ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर भारी पुलिस बल तैनात।

6- बुलढाणा में कई जगह बसों में तोड़-फोड़ की गई, जिससे यातायात करीब-करीब पूरी तरह ठप हो गया है।

7-मुबंई के घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, मेट्रो सर्विस प्रभावित।

8- ठाणे इलाके में चार जनवरी की रात तक धारा 144 लागू।

9- ठाणे के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

10- लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग ऑटो रिक्शा के लिए भी लंबी कतारों में लगे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad