Advertisement

UP बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बने; 2024 के लिए पार्टी ने खेला दांव, जाने कौन हैं जाट नेता

उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बनाया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...
UP बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बने; 2024 के लिए पार्टी ने खेला दांव, जाने कौन हैं जाट नेता

उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बनाया गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके नाम की चर्चा तेज हो गई थी। पश्चिमी यूपी के जाट के जाट समाज से आने वाले भूपेंद्र बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए राज्य में क्षेत्रीय और जातीय दोनों ही संतुलन बनाने के लिए पार्टी ने बड़ा दांव खेला है.।

भूपेंद्र  चधरी के घोषणा उसी दिन हुई जब त्रिपुरा भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के करीबी के रूप में जाना जाता है, को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में काफी मजबूत पकड़ रखते हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी।

उनकी नियुक्ति को जाट बाहुल्य पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की काट के रूप में भी बीजेपी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद के महेंद्र सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। शुरुआती दिनों में वह विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य थे, लेकिन राम मंदिर आंदोलन के दौरा 1991 में वह बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान वह कई बार जेल भी गए।

1993 में भाजपा जिला कार्य समिति में सदस्य बनाए गए। 1996 में वह कोषाध्यक्ष और 1998 में जिलाध्यक्ष बने। साल 2016 में भूपेंद्र चौधरी राज्य विधानपरिषद का सदस्य बनाया गया था। 2017 में योगी सरकार बनने पर पर पंचायती राज राज्य मंत्री बनाए गए। 2019 में इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद चौधरी को प्रमोट कर पंचायती राज विभाग का ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

भूपेंद्र चौधरी उन गिने चुने मंत्रियों में हैं जो योगी सरकार दो में भी पंचायती राज विभाग के ही फिर कैबिनेट मंत्री बने। बतौर मंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में शौचालय बनाने और राज्य के सभी 75 जिलों को शौच से मुक्त करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। चौधरी की नियुक्ति के साथ ही उत्तर प्रदेश तीसरा राज्य हो गया है, जहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जाट नेताओं को सौंपी है। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया जाट समुदाय से आते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad