उत्तर प्रदेश में मदरसों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद सरकार ने उनके पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी की किताबों को शामिल करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मदरसा बोर्ड को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस खबर की जानकारी देते हुए बताया कि मदरसों में अब NCERT की किताबों से भी पढ़ाई होगी। मदरसा बोर्ड इस तैयारी में जुट गया है। अब जल्द ही कुरान व महजबी किताबों के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा की किताबें भी मदरसों में नजर आएंगी।
मदरसों में NCERT की किताबों से भी होगी पढ़ाई, मदरसा बोर्ड कर रहा तैयारी। pic.twitter.com/Q7S1G6lxe7
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) October 30, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों के फर्जीवाड़े पर रोकथाम लगाने के लिए मरदसा पोर्टल की शुरूआत की थी। इस पोर्टल में प्रदेश के सभी मदरसों को 15 अक्टूबर तक शिक्षकों और मदरसे से जुड़ी अन्य जानकारियों को अपलोड करना था।
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 19 हजार मदरसें हैं। सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि और शिक्षकों के वेतन का भुगतान अब रजिस्टर्ड मरदसों और उनके शिक्षकों को ही मिल सकेगा।