Advertisement

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, 2 लोग घायल, पुलिस कर्मी से चली थी गोली

राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ...
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग, 2 लोग घायल, पुलिस कर्मी से चली थी गोली

राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कोर्ट परिसर में दाखिल हो गए थे। इस दौरान वहां तैनात एक कांस्टेबल ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, जिससे दुर्घटनावश गोली चल गई।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजकर 40 मिनट पर 2 वकील और एक शख्स के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष हाथापाई करते हुए रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर-8 में प्रवेश कर गए। वहां तैनात एक नागालैंड पुलिस के कांस्टेबल ने हस्तक्षेप किया और एक गोली जमीन पर चल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने गोलियां चलाईं, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि  रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

गौरतलब है कि बीते साल सितंबर में भी रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान यहां गैंगवॉर हुआ था, जिसमें टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी (गोगी गैंग का सरगना) की जान ले ली थी। हालांकि, पुलिस ने उन दोनों बदमाशों को भी ढेर कर दिया था। इस मामले में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए गोलीकांड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था।

इससे पहले नवंबर 2019 को तीस हजारी कोर्ट के परिसर में कैदी लॉकअप के सामने गाड़ी खड़ी करने के मुद्दे पर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के बाद परिसर में ही एक वकील को गोली लग गई थी, जिसके बाद भारी बवाल हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad