चंडीगढ़ प्रशासन में पहले सरकारी सेवाओं में नौकरी करने की आयु सीमा 18 से 25 साल थी। जिसे बढ़ाकर अब 18 से 37 साल कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ अरसा पहले प्रशासन ने सेवाओं में आयु सीमा को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने प्रशासन को पत्र लिखकर कहा था कि आयु सीमा बढ़ाने के लिए प्रशासन स्वयं अधिकृत है और इसे वह अपने स्तर पर नोटिफाई कर सकता है। इसके बाद ही प्रशासन ने आयु सीमा को बढ़ाने की नोटिफिकेशन जारी की है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ाई
चंडीगढ में अब 37 साल तक के युवा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी विभागों में नौकरियों की आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 37 साल कर दी है। प्रशासन ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी आज यहां सांसद किरन खेर ने पत्रकारों को दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement