Advertisement

दिल्ली: नशे में धुत्त महिला ने अपनी मां और भाई पर चलाई गोली

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला...
दिल्ली: नशे में धुत्त महिला ने अपनी मां और भाई पर चलाई गोली

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक महिला ने अपनी मां और भाई को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रात लगभग 12 बजे संगीता सिंह नाम की महिला ने तीन राउंड फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मां और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद पीड़ितों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला नशे की हालत में थी और लाइसेंसी पिस्तौल से उसने गोली चलाई। पुलिस ने इस घटना में संपत्ति विवाद का संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad