Advertisement

भलस्वा लैंडफिल पर आग मामले में दिल्ली सरकार की कार्रवाई, नॉर्थ एमसीडी पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग के मामले में एक्शन लिया है। सरकार ने नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख...
भलस्वा लैंडफिल पर आग मामले में दिल्ली सरकार की कार्रवाई, नॉर्थ एमसीडी पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

दिल्ली सरकार ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग के मामले में एक्शन लिया है। सरकार ने नॉर्थ एमसीडी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, उत्तरी दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर आज लगातार तीसरे दिन भी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयास जारी है।

एक दमकल अधिकारी ने कहा कि मौजूदा समय में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं। आग पर काबू पाने में कम से कम एक दिन और लगेगा। हमारी टीमें इसे बुझाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

वहीं, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को राजधानी में स्थित लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटनाओं के लिए नगर निगम में भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित नगर निकायों को कचरे के पहाड़ों को साफ करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए था। भलस्वा लैंडफिल साइट के पास कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए बाल संसाधन केंद्र ज्ञान सरोवर स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि क्षेत्र में घने धुएं का गुबार फैला है।

बता दें कि इससे पहले इसी साल पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की तीन घटनाएं हुई हैं, जिसमें 28 मार्च की एक घटना भी शामिल है, जिसे बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय लग गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad