Advertisement

दिल्लीः एममसीडी चुनावों का ऐलान; 4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, 7 को आएंगे नतीजे

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को वोट...
दिल्लीः एममसीडी चुनावों का ऐलान; 4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, 7 को आएंगे नतीजे

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। नोटिफिकेशन 7 नंवबर को आएगा। 4 दिसंबर को वोट डालेजाएंगे और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

शुक्रवार को चुनाव आयोग ने यह एलान किया। राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड चुनाव के लिए तैयार हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा हैं, 68 में 250 वार्ड है।2 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे। 2011 की जनसंख्या के हिसाब से 42 सीट को अऩूसूचित जाति के लिए रिजर्व, 21 में अऩुसूचित  जाति महिलाएं, 104 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

विजय देव ने बताया कि चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा और 13665 मतदान केंद्र होंगे। मतदान के दिन दो हजार से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।हर विधानसभा में 68 जनरल ऑब्जर्वर होंगे और सभी जगह वीडियोग्राफी होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी नोटा का इस्तेमाल होगा। बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों का फोटो भी होगा। चुनाव एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी और16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। नामांकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख 19 नवंबर होगी। निगम चुनाव के लिए एक ऐप बनाया गया है। लोग ऐप पर अपना नाम देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि एमसीडी के एकीकृत होने के बाद 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। , नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad