Advertisement

केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली में होंगे 11 हजार हॉटस्पॉट, मिलेगा फ्री वाई-फाई

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त वाई-फाई देने का ऐलान किया है। आज (बुधवार को) उन्होंने...
केजरीवाल सरकार का ऐलान, दिल्ली में होंगे 11 हजार हॉटस्पॉट, मिलेगा फ्री वाई-फाई

अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त वाई-फाई देने का ऐलान किया है। आज (बुधवार को) उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11 हजार वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाए जाएंगे। 16 दिसंबर को 100 हॉटस्पॉट का उद्घाटन किया जाएगा। हर सप्ताह 500 वाई-फाई हॉटस्पॉट जोड़े जाएंगे।  

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत 4 हजार वाईफाई हॉटस्पॉट बस स्टॉप्स पर लगाए जाएंगे, वहीं, 7 हजार बाजारों और प्रमुख स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। हर आधे किलोमीटर पर हॉटस्पॉट लगेगा।

सालाना 100 करोड़ खर्च करेगी सरकार

उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर  को 100 हॉटस्पॉट लगेंगे। फिर 23 को 600 और 30 दिसंबर  तक 1100 हो जाएंगे। इस तरह छह महीने में 11000 हॉटस्पॉट लग जाएंगे। इस योजना का लाभ वही लोग उठा पाएंगे जो हॉटस्पॉट के 50 मीटर के दायरे में होंगे। इसके लिए सरकार हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी।  

मिलेगा हर महीने 15 जीबी डेटा

हर व्यक्ति को हर महीने 15 जीबी डेटा फ्री मिलेगा। रोजाना 1.5 जीबी तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक हॉटस्पॉट को एक साथ 150 से 200 लोग यूज कर सकेंगे। इसके लिए एक ऐप बनाया गया है। एक केवाईसी भरकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में ओटीपी आने के बाद यह तुरंत कनेक्ट हो जाएगा। एक जोन से दूसरे हॉटस्पॉट के दायरे में जाने पर यह खुद कनेक्ट हो जाएगा। बताया जा रहा है कि वाई-फाई की स्पीड अधिकतम 200 और न्यूनतम 100 एमबीपीएस  होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad