Advertisement

आंध्र प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, आधे होंगे सैनिटरी पैड्स के दाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवर पर जहां देशभर में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वहीं,...
आंध्र प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, आधे होंगे सैनिटरी पैड्स के दाम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवर पर जहां देशभर में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी इस खास मौके पर महिलाओं के लिए एक अच्छी खुशखबरी का ऐलान किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने महिलाओं को सौगात देते हुए सैनिटरी पैड्स का दाम आधा करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिलाओं को सैनिटरी पैड्स आधे दाम में मिल जाएंगे। इतना ही नहीं चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि हमारी सरकार ऐसा मैकेनिज्म लागू करने की तैयारी में है, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य जांच आसानी से कराई जा सके।

महिला दिवस के मौके पर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कई जरूरी कदम उठाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खास मैकेनिज्म लाने जा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य की जांच आसानी से कराई जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और कुपोषण से बचाने के लिए कई खास योजनाएं लागू कर रही है। नायडू ने कहा कि हम गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खास मैकेनिज्म लाने जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने सैनिट्री पैड आधी कीमत पर मुहैया कराने का फैसला किया है। जल्द ही इस संबंध में नीति को कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेंड्स बदलेगा और वो दिन भी आ रहा है जब दुल्हन को दूल्हे दहेज देंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad