Advertisement

नाराज केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों को नक्सली बन जाने की दी नसीहत

महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी को लेकर केंद्रीय...
नाराज केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों को नक्सली बन जाने की दी नसीहत

महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने सख्त नाराजगी जताई। इस दौरान वे यहां तक बोल गए कि अगर उन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है तो ऐसे लोगों को नक्सल समूह में शामिल हो जाना चाहिए और तब सरकार उन्हें गोली मार देगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को 24 घंटे चलने वाली जेनेरिक दवाइयों की दुकान का उद्घाटन करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बोल रहे थे।

कार्यक्रम में डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने पर नाराज अहीर ने कहा, ‘‘कार्यक्रम में महापौर एवं उप महापौर आए हैं लेकिन चिकित्सकों को यहां आने से कौन सी चीज रोक रही है।’’ अहीर ने कहा, ‘‘नक्सली क्या चाहते हैं। वह लोकतंत्र नहीं चाहते हैं.....ये लोग (डॉक्टर) भी लोकतंत्र नहीं चाहते हैं, तब उन्हें नक्सल समूह में शामिल हो जाना चाहिए। आप यहां क्यों हैं। तब (अगर आप नक्सली समूह में शामिल होते हैं) हम आपको गोली मार देंगे, आप यहां क्यों गोलियां बांट कर रहे हैं।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad