Advertisement

21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन: राहुल गांधी

चंडीगढ़, पानीपत के सेक्टर 13-17 के विशाल मैदान में जनसमूह से राहुल गांधी ने सीधा संवाद  में  प्रदेश में...
21वीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन:  राहुल गांधी

चंडीगढ़, पानीपत के सेक्टर 13-17 के विशाल मैदान में जनसमूह से राहुल गांधी ने सीधा संवाद  में  प्रदेश में व्याप्त सबसे ज्यादा बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज इक्कीसवीं सदी में हरियाणा बेरोजगारी का चैंपियन है। बेरोजगारी में हरियाणा ने सबको पीछे छोड़ दिया। आज यहां 38 प्रतिशत बेरोजगारी है। हरियाणा की पूरी युवा शक्ति जाया हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले पानीपत स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री का सेंटर था। हजारों छोटे बिजनेस चलते थे, लाखों लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन अचानक बीजेपी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू कर दी। ये दो पॉलिसी नहीं थी बल्कि स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री खत्म करने के हथियार थे। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पानीपत में हमेशा युद्ध होते रहे है। इस भूमि का गुण है लड़ाई लड़ना और जीतना। महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं हमें यह लड़ाई जीतनी है। मौजूदा सरकार को महंगाई कम करने की कोई फिक्र नहीं है। जब से भाजपा सरकार बनी है उसका सारा ध्यान सिर्फ चुनाव लड़ने पर ही है। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये झूठों के सरदार हैं। हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। 15-15 लाख देने का वायदा किया। किसानों से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया। लेकिन किया कुछ नहीं। बाद में कह दिया ये तो जुमला था। उन्होंने अपनी बात एक कविता के जरिए समाप्त की -

था तुझे गुरुर अपने लंबे होने का ऐ सड़क

राहुल के हौसले ने तुझे पैदल ही नाप दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पानीपत में तीन युद्ध हुए लेकिन वो युद्ध पानीपत के लिए नहीं बल्कि दिल्ली किसकी होगी इसका फैसला करने के लिए हुए। आज का जनसैलाब खुद बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा अब यात्रा नहीं बल्कि जनआंदोलन बन गया है।

उन्होंने कहा कि पानीपत का गहरा संबंध गांधी परिवार से है। अक्टूबर 2008 में जब श्रीमती सोनिया गांधी यहाँ आयी थीं तब यहीं से गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट देने की घोषणा हुई जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिये। लेकिन मौजूदा सरकार ने इस योजना हो ही बंद कर दिया। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इस योजना को पुनः शुरू किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार में आज सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियां, रेल, हवाई अड्डे सब कुछ बेचा जा रहा है। आज पूरे देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की तरफ देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad