Advertisement

झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा, कहा- प्रदेश में 25 लाख की आबादी

 झारखंड के मसीही समाज को मलाल है कि हेमंत सरकार के एक साल होने के बावजूद उनके समाज से किसी को कैबिनेट...
झारखंडः क्रिसमस पर मसीही समाज ने हेमंत से मांगा मंत्री का तोहफा, कहा- प्रदेश में 25 लाख की आबादी

 झारखंड के मसीही समाज को मलाल है कि हेमंत सरकार के एक साल होने के बावजूद उनके समाज से किसी को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। आर्च विशप फेलिक्‍स टोप्‍पो ने कहा कि ईसाई समाज से सत्‍ता पक्ष के एक दर्जन विधायक हैं। और प्रदेश में करीब 25 लाख की आबादी है। इसके बावजूद प्रतिनिधित्‍व नहीं मिला है। मुख्‍यमंत्री को इस पर ध्‍यान देना चाहिए। मंत्रिमंडल में इसाइयों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

समाज ने अल्‍पसंख्‍यक स्‍कूलों पर पांच सालों से नियुक्ति नहीं होने पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्रिसमस के मौके पर मिस्‍सा अनुष्‍ठान के बाद यहां के लोयला मैदान में विशेष भोज का आयोजन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि इस साल क्रिसमस सादगी से मनायी जायेगी। खुद भी गरीबों, रिक्‍शा चालको, मजदूरों के साथ मनायेंगे, उनके साथ भोजन करेंगे। इस साल विशेष साज-सज्‍जा से भी परहेज किया जा रहा है। आर्च विशप ने समाज के लोगों से अपील की कि आडंबर के बदले सादगी से पर्व मनाएं, गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा करें।

उन्‍होंने समाज के लोगों से कहा है कि इस साल 25 दिसंबर को क्रिसमस में भीड़भाड़ की अनुमति नहीं होगी। कोरोना को देखते हुए लोग भीड़ से खुद परहेज करें। मिस्‍सा अनुष्‍ठान ऑनलाइन होगा। 24 दिसंबर को रात 10.30 और 25 को सुबह 9.30 बजे ऑनलाइन मिस्‍सा का आयोजन किया जायेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad